Sunday, 20 November 2022

free RS-CIT कंप्यूटर कोर्स कैसे करे

  Free RS-CIT Course 2022

राजस्थान में महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनाने  के लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को Basic Computer का प्रशिक्षण दिलवाए जाने का प्रावधान किया गया है। इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को FREE RS-CIT Course 2022 करवाया जाएगा।इसके अंतर्गत सभी वर्गों की महिलाओं एवं छात्राओं को RS-CIT Free Course राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दिलवाया जाएगा। जिसका समस्त खर्च राज्य सरकार के महिला एव बाल विकास विभाग द्वारा वहन किया जाएगा |

इस लिए आप भी इस योजना का लाभ आप अपने किसी भी परिचित को करवा सकते है 




Free RSCIT Course 2022 for Girls/Female

Free RS-CIT training to women and girls: फ्री RSCIT कोर्स 2022 के ऑनलाइन आवेदन से 10 दिसंबर 2022 तक आवेदन किए जाएंगे, राजस्थान में महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी प्रदान कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा, Indira Gandhi Priyadarshini Training & Skill Scheme 2022 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को FREE RSCIT Course करवाया जाएगा, अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर विजिट करें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Free RSCIT Course Eligibility Criteria 2022

Free RSCIT Course Eligibility Criteria 2022: राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण कोर्स करवाया जाएगा। इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं को निशुल्क RSCIT Course कराया जाएगा। जिसमें RSCIT कोर्स राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दिया जाएगा। यह कोर्स सभी राजस्थान की भर्तियों के लिए जरूरी कर दिया गया है।

RSCIT Free Course for Female 2022 Education Qualification

Free RSCIT Course 2022 Education Qualification: फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिये एजुकेशन क्वालीफिकेशन में 10वीं पास महिलाएं और बालिकाएं ही पात्र होंगी कोर्स की अवधि 3 महीने की रहेगी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरुर देंखे।

RSCIT Computer Course 2022 Age Limit

RSCIT Computer Course 2022 Age Limit: फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2022 के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 16 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर विजिट करें नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

  • Minimum – 16 Years
  • Maximum – 40 Years

RSCIT Free Course for Female 2022 Documents

  • RS CIT कोर्स के लिए कक्षा 10 की मार्कशीट होनी चाहिए।
  • आयु सत्यापन के लिए दसवीं की अंकतालिका या जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • अगर आपके पास डिग्री है। डिग्री शीट भी होनी चाहिए।
  • विद्यवा मामले में पति का मृत्यु पत्र (यदि कोई हो)
  • तलाक के मामले में तलाक प्रमाण पत्र होना चाहिए (यदि कोई हो)
  • परिपक्वता की स्थिति में, छुट्टी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) लागू करें।
  • यदि साथी/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मानदेय कार्यकर्ता के रूप में अपना पहचान पत्र जमा करें, तो आंगनबाडी कार्यकर्ता का चिह्न अंकित करें, यदि उसने स्नातक उत्तीर्ण किया है।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के मामले में जाति जाति पत्र।

How to Apply for Free RSCIT Course 2022

RSCIT Free Course for Female 2022 Online Registration के लिए प्रशिक्षण की इच्छुक महिला और बालिकाएं किसी भी कोष के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर भी मौजूद है आवेदन पत्र में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता आयु संबंधित प्रमाण पत्र व अन्य सभी दस्तावेज ऑफिशल वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। इससे अलावा इस RSCIT Computer Course के लिये किसी भी ईमित्र साइबर कैफ या किसी भी कंप्यूटर कोर्स सेंटर से भी अप्लाई किया जा सकता है।

  • सबसे पहले myrkcl.com/frmoasisadmission.php पोर्टल पर विजिट करे।
  • यहाँ अपने Mobile Number व Captcha Code भरे और Send OTP पर क्लिक करे।
  • आपके द्वारा भरे गए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होंगे ।
  • यहाँ OTP नंबर लगाकर Confirm बटन पर क्लिक करे।
  • अब यहाँ स्क्रीन पर RSCIT Free Course के लिए पात्रता व आवश्यक दस्तावेज की जानकारी मिलेगी।
  • अगर आप आवेदन करने के पात्र है तो Proceed बटन पर क्लिक करे।
  • अब यहाँ आप अपने इच्छुक कोर्स की लिंक का चयन करे।
  • Click Here To Apply Online For RS-CIT Course
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे DistrictTehsil और Centre Preference 1 & 2 भरे।
  • यह सब प्रक्रिया करने के बाद अब आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • यहाँ आपको Applicant Details, Caste Category, Qualification Details भरनी होगी। और Photo, Sign व Qualification & Proof Documents Upload करे।
  • सभी जानकारी भरने व Documents Upload करने के बाद Validate पर क्लिक करे।
  • इस प्रकार आप आप आसानी से RSCIT Free Course For Female 2022 Online Apply कर सकते है ।
RS-CIT प्रशिक्षण हेतु RKCL के मान्यता प्राप्त IT ज्ञान केन्द्रों की सूची

Tuesday, 8 November 2022

02 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स

 02 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स

प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य की ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ को स्कॉच पुरस्कार मिला है ?
उत्तर-
 पश्चिम बंगाल।

प्रश्न:- प्रधानमंत्री मोदी राज्य में स्थित मानगढ़ धाम को हाल ही में राष्ट्रीय स्मारक के रूप में घोषित किया है ?
उत्तर-
 राजस्थान।

प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य में स्थित रानीपुर देश का 53वां टाइगर रिज़र्व बना है ?
उत्तर-
 उत्तर प्रदेश।

प्रश्न:- 1 नवंबर को किस राज्य का स्थापना दिवस ‘राज्योत्सव दिवस’ के रूप में मनाया गया है ?
उत्तर-
 कर्नाटक।

प्रश्न:- हाल ही में आई UNHCR की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में कितने मिलियन लोग जबरन विस्थापित हैं ?
उत्तर-
 103 मिलियन।

प्रश्न:- पूर्वोत्तर का पहला ‘एक्वा पार्क’ हाल ही में किस राज्य में स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर-
 अरुणाचल प्रदेश।

प्रश्न:- हाल ही में उत्तर प्रदेश के पहले ‘डेटा सेंटर’ का उद्धघाटन कहाँ पर किया गया है ?
उत्तर-
 ग्रेटर नॉएडा।

प्रश्न:- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहाँ पर दो हैलीपैड लांच किए हैं ?
उत्तर-
 लद्दाख।

प्रश्न:- हाल ही में किसने अपनी पुस्तक ‘न्यूक्लिरिजेशन ऑफ़ एशिया’ का विमोचन किया है ?
उत्तर-
 रेने नाबा।

प्रश्न:- किस शहर में अंतराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल ‘उद्धव उत्सव 2022’ का आयोजन किया जा रहा है ?
उत्तर-
 ग्वालियर।

1नवम्बर 2022 के करेंट अफेयर्स

 1 नवम्बर 2022 के करेंट अफेयर्स 

प्रश्न:- कौनसी राज्य सरकार ने हाल ही में ‘सामान नागरिक संहिता’ लागू करने के लिए समिति का गठन करेगी ?
उत्तर-
 गुजरात।

प्रश्न:- हाल ही में किस देश ने अपनी ‘नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति’ जारी की है ?
उत्तर-
 अमेरिका।

प्रश्न:- किस कंपनी को हाल ही में देश की सबसे सतत तेल और गैस कंपनी के रूप में मान्यता मिली है ?
उत्तर-
 BPCL.

प्रश्न:- हाल ही में बांग्लादेश फिल्म महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्धघाटन कहाँ हुआ है ?
उत्तर-
 कोलकाता।

प्रश्न:- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहाँ दूसरे राष्ट्रीय मॉडल वैदिक स्कूल का उद्धघाटन किया है ?
उत्तर-
 पूरी।

प्रश्न:- हाल ही में FIFA U-17 महिला विश्वकप किसने जीता हैं ?
उत्तर-
 स्पेन।

प्रश्न:- हाल ही में आपदाओं से निपटने के लिए कौनसा राज्य ‘आपदा प्रबंधन योद्धा’ तैयार करेगा ?
उत्तर-
 ओडिशा।

प्रश्न:- भारत ने हाल ही में किस देश को हराकर ‘सुल्तान जोहोर कप 2022’ जीता है ?
उत्तर-
 ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य के रंजनगाँव में इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जाएगा ?
उत्तर-
 महाराष्ट्र।

प्रश्न:- लुइज इनासियो लूला दी सिल्वा किस देश राष्ट्रपति बने हैं ?
उत्तर-
 ब्राज़ील।

Sunday, 6 November 2022

माह अक्टूबर 2022(करंट अफैर्स)

 

मस्कार दोस्तों  आज की इस पोस्ट में में आपके लिए लाया हु 
माह अक्टूबर 2022 के महत्वपूर्ण करंट अफेर्स जो की विभिन  परीक्षाओ के लिए उपयोगी साबित होने वाले है 
साथ ही अगर आप उपरोक्त करंट आफिर्स की पीडीऍफ़ डाउनलोड करना चाहते है निचे पीडीऍफ़ का लिक दे रखा वहा आप दोव्न्लोड़ क्र सकते है |
अगर आप हर माह के करंट अफेयर्स की पीडीऍफ़ चाहते है तो आप हामरी वेबसाइट विजिट करते रहे 


















पीडीऍफ़ फाइल के लिए इस लिंक पर क्लीक करे 


Monday, 5 August 2019

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 2020-21 की आवेदन की प्रक्रिया व अंतिम तिथि

**जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 (सत्र 2020-21) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रारम्भ*
ऑनलाइन आवेदन निम्न वैबसाइट से निशुल्क भरे जा रहे हैं।
www.navodaya.gov.in
www.nvsadmissionclasssix.in
आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी जो आवेदन करते समय वैबसाइट पर अपलोड किए जाएँगे-
1 ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि आवेदक एंवम परिजन के हस्ताक्षर सहित अध्ययनरत विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित होना अनिवार्य है इस वैबसाइट पर अपलोड किया जाना है।
2. आवेदक की फोटो
 3.आवेदक के हस्ताक्षर
4. परिजन के हस्ताक्षर
(नोट - उपरोक्त सभी दस्तावेज़ अपलोड करते समय JPG FORMAT में हो तथा 10-100kb तक होने आवश्यक हैं।
*आवश्यक योग्यताएँ*- आवेदक वर्तमान सत्र 2019-20 में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। *आवेदक की जन्म तिथि* 01-05-2007 से 30-04-2011 (दोनों तिथियाँ भी शामिल) *आवेदन की अंतिम तिथि*- 15-09-2019
*परीक्षा की तिथि*- 11-01-2020 समय 1130 AM
Note-ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है ।
🎀🎀🎀🎀* 

Monday, 29 July 2019

जानिए राजस्थान सरकार में बेरोजगारी भत्ता कब से मिलेगा।

बेरोजगारो को जल्द मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

बेराेजगारों के लिए कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल बेरोजगारी भत्ता को लेकर अब संशय हटा है। एक जुलाई से ही यह भत्ता देय होगा। सरकार ने इसके लिए नई गाइडलाइन भी जारी की है। इस कारण कई आवेदकों को निराशा देखनी पड़ सकती है। नई गाइडलाइन के कारण जिले में आधे से अधिक बेरोजगारों का पंजीयन ही नहीं हो सका।

दिसंबर में कांग्रेस सरकार बनी। इसके बाद सरकार ने युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता लागू िकया। इसके लिए जनवरी महीने की शुरुआत से ही आवेदन शुरू हो गए थे। जून में नई एक गाइडलाइन जारी हुई है। जिसमें एक ही परिवार के अधिकतम दो व्यक्तियों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाने की लिमिट रखी गई है। यानी किसी परिवार में भले ही दो से ज्यादा बेरोजगार सदस्य हैं, लेकिन उनमें से अधिकतम दो को इस योजना में भत्ता मिल सकेगा। आय घोषणा पत्र में नोटरी असिस्टेंट सहित कई नियमों में बदलाव किए। इस कारण अकेले चित्तौड़गढ़ में योजना के तहत अब तक नए 700 आवेदनों में से 427 आवेदन ही ऑनलाइन स्वीकार हो पाए हैं। जबकि पुराने पंजीकृत आवेदकों की संख्या चौदह हजार से अधिक है साथ ही खास बात यह भी सामने आई कि चाहे किसी भी आवेदनकर्ता ने आवेदन जनवरी से 11 जून से पहले आवेदन किया। उनके आवेदन नए नियमों के तहत नए सिरे से कराए गए तथा अब यह भत्ता भी एक जुलाई से ही देय होगा। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार साढ़े पांच महीने बाद यह भत्ता देने के मूड में अब आई है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में कुल 1.60 लाख बेरोजगारों को यह बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय किया है। आवेदनों की संख्या इससे ज्यादा आती है तो अधिक आयु वाले व्यक्ति को वरीयता के आधार पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

यह भी शर्तें रखी बेरोजगारी भत्ता देने के लिए

इसके अलावा भत्ता लेने वाला व्यक्ति राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और राज्य के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। यदि कोई महिला किसी अन्य राज्य की निवासी है और उसका विवाह राजस्थान में होता है तो वह बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने के योग्य होगी। सामान्य वर्ग के व्यक्ति 30 साल तथा एससी-एसटी विकलांग एवं महिलाएं अधिकतम 35 वर्ष तक की आयु के लिए बेरोजगारी भत्ता ले सकेंगे। इसके साथ ही यह भी निर्णय हुआ है कि एक व्यक्ति को यह अधिकतम दो वर्ष के लिए भत्ता दिया जाएगा। लेकिन जो व्यक्ति स्नातक के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं उन्हें यह भत्ता देय नहीं होगा। बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इसमें पुरुषों को तीन हजार तो महिलाओं को 3500 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता देय होगा।

पहले यह मिलता था भत्ता

पहले विकलांग एवं महिला को 750 एवं अन्य कैटेगरी के बेरोजगार को भत्ता 600 रुपए देय था। इधर नए बेरोजगारी भत्ता के बाद औसतन 20 से 30 युवा रोजगार कार्यालय में पहुंच रहे हैं।


*📔🏆 श्री सरेसी ई मित्र व कंप्यूटर सेंटर 🏆📔*

पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवश्यक योग्यता

प्यारे दोस्तो ,
               श्री सरेसी ई-सर्विसेज ब्लॉग में आपका स्वागत है आज हम लाए है आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी तो स्टार्ट करते है राजस्थान सरकार द्वारा जुलाई माह में पटवारी के पद स्वीकृत किये गए है । जिसके जल्द ही ऑनलाइन फॉर्म स्टार्ट होने वाले है ।
*🔮🏆राजस्थान पटवारी भर्ती 2019: इस बार हो सकती है एक ही परीक्षा, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया*

Rajasthan Patwari Bharti 2019 : राजस्थान सरकार द्वारा बजट में घोषणा किए जाने के बाद अब युवाओं को अधिसूचना का इंतजार है। राजस्थान सरकार ने पटवारी के रिक्त पड़े 3835 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी तो दे दी है, लेकिन विज्ञप्ति अभी तक जारी नहीं हुई है। उम्मीद है की अगले महीने राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर, आवेदन आमंत्रित किए जा सकते हैं। पिछली सरकार में 2 हजार पदों के लिए राजस्व विभाग से सरकार ने मंजूरी ली थी। वर्तमान सरकार ने 1835 पद बढ़ाकर 3835 कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। पटवारी भर्ती 2019 के लिए RSMSSB आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करेगा।

पटवारी भर्ती में हुआ संशोधन
राज्य सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के 5 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 10 प्रतिशत आरक्षण को भी शामिल किया गया है। तीन भर्तियों में अब संशोधित अर्थना के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र के 757 और अनुसूचित क्षेत्र के 44 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

rajasthan patwari bharti 2019 Education Qualification
राजस्थान पटवारी भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Rajasthan Patwari Bharti 2019 Selection Process
राजस्थान पटवारी भर्ती 2019 के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही चयन किया जाएगा। पिछली भर्ती में दो चरणों में परीक्षा ली गई थी। इस बार संभावना है कि समान पैटर्न वाली दो परीक्षाओं की जगह एक ही परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इससे भर्ती परीक्षा को बहुत ही कम समय में पूरा किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए
संपर्क करे
श्री सरेसी ई मित्र व कंप्यूटर सेंटर करोटी 
प्रवीण कुमार कोली
9672282743


*📔🏆 श्री सरेसी ई सर्विसेज करोटी 🏆📔*

free RS-CIT कंप्यूटर कोर्स कैसे करे

   Free RS-CIT Course 2022 राजस्थान में महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनाने  के लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को  Basic Computer  का प्रशिक्षण द...